Sunday, 25 April 2021

गौरा -एपिसोड 1

"गौरा, ओ गौरा! तू फिर से आ के इस हवेली के सामने खड़ी हो गयी| कितनी बार समझाया है कि यहाँ मत आया कर| चल घर चल|"

डाँटते हुए गौरा की माँ उसे घर ले जाने लगी| उसकी चमक भरी आँखें फिर भी हवेली को ताकती रहीं| यही तो उसकी छोटी सी उम्र की एक छोटी सी चाहत थी- हवेली के अंदर जाना! बस एक बार| बस एक बार वो देखना चाहती थी कि कैसे होते हैं ये लोग| इनका घर कैसा होता है| ये भी हमारी ही तरह होते हैं या भगवान ने कुछ अलग तरीके से बनाया है इन्हें| क्यों इनकी बग्घी निकलते ही सब लोग अपने घरों में घुस जाते हैं| क्यों उनसे सम्बंधित किसी भी चीज़ को छूने से या उनके आस पास जाने से घरवाले मना करते हैं| उसके 10 साल के छोटे से दिमाग में कितने ही सवाल घूमते रहते थे| पर जवाब कोई नहीं देता था| न माँ, न बाऊजी और न ही भाई कुछ बोलता था| उसके मन की बढ़ती हुई जिज्ञासा ने भी जैसे कसम खा ली थी कि एक बार तो अंदर जाकर ही रहेगी| और उसे वहाँ छोटी माँ को भी तो देखना था| छोटी माँ- सारे कस्बे में चर्चा होती थी उनकी| पर उनकी शक्ल आज तक कोई देख नहीं पाया था| पर वो तो करके रहेगी ये काम| और उसे अपनी धमाल चौकड़ी में अपनी इज़्ज़त भी तो बढ़ानी थी| सोचते सोचते उसे खुद में एक आत्म विश्वास का एहसास हुआ| हाँ! जल्द ही वो जाएगी उस घर में, जिसे हवेली कहा जाता है| 

घर आते ही माँ ने बाऊजी से शिकायत करनी शुरू करदी, "देखो जी, फिर से हवेली के सामने जा कर खड़ी हो गयी| समझाते क्यों नहीं कुछ!" 
बाऊजी की तो लाडली थी गौरा| उसे डाँटना उनके बस में कहाँ! बस मुस्कुरा दिए| गौरा ही बोल उठी, "ये बड़े लोग इतने गुप्त क्यों रहते हैं, सामने क्यों नहीं आते? हम कोई उनको खा थोड़े ही जाएँगे?"
इस बार बाऊजी बोल उठे, "चुप कर लाडो! वहाँ हम नहीं जाते|"
"क्यों हम में क्या कमी है?" गौरा चुप नहीं रह पा रही थी| उसके प्रश्नों की गर्मी और उसके अंदर की छिपी जिज्ञासा को बाऊजी समझ रहे थे| पर सोचते थे कि बच्ची ही है, क्या कर लेगी| फिर उसे समझाए, "वो बड़े लोग हैं| हमारी जात बिरादरी से ऊपर और हमारी हैसियत उनके रुतबे से नहीं मिलती| इसलिए हम उनसे नहीं मिल सकते|"
गौरा को इन बातों से संतुष्टि नहीं हुई| कहते हैं कि बच्चे भगवान के सबसे नज़दीक होते हैं क्योंकि वो बहुत सरल और सहज होते हैं| बाऊजी की बड़ी बड़ी बातें गौरा के कानों के ऊपर से निकल गईं| जात बिरादरी और हैसियत का फर्क उसका छोटा सा दिमाग नहीं समझ पाया था| वो तो बस खुली आँखों से एक ही सपना देखती थी- हवेली को अंदर से देखने का| 

__________क्रमशः अगले भाग में____________

Tuesday, 5 May 2020

Book Review: The Zahir by Paulo Coelho

Completed another book from one of my favourite author. I know I am very late in reading this book but as they say, "Better late than never". I love Paulo Coelho's writings because somewhere I feel connected with whatever he writes. Not only me, I think most of his readers feel the same way. He has written about a very relevant thing in everyday life which is simple looking yet complex to understand, easy sounding yet difficult to implement and that is: the intriguities and complexities of a Husband- Wife relationship. 
We think that the most important thing in any relationship is Love but sometimes, Love, alone, is not just enough. The requirement is much bigger and taller than that. There are many elements that are part of Love but are ignored usually. Bollywood has moulded our generation mindset to think that Love can conquer anything. May be it can, but what it doesn't teach us is 'How to keep it alive for the rest of our lives'. And there my dear, loses many.

So, what it is according to Paulo:
- The Support System: You need to support your partner with all your might and may be beyond that. But that doesn't mean that one starts taking the other for granted. It should always be both sided. 
- Lifting each other up: You should always keep lifting your partner up in the area where he/she feels happy. Lifting doesn't mean in terms of Job only or money related matters but everything that makes the other person happy and the life worth living. You should keep on reminding them their 'Higher purpose of living'.
- Never de-prioritize yourself: In the process of living for your partner, you should never lose 'Yourself' on the way. Keep yourself happy first in order to maintain a healthy relationship. Then only it can be an effortless relationship.
- Chase your dreams: Marriage doesn't mean that you stop dreaming and quit working on them in order to live a monotonous and machinery life as stated by society. Stopping to chase your dreams is equivalent to stop living before you are dead, no matter how crazy they are.
- Provide Space: Personal space is a very important thing and both should always respect it. This keeps a bond of love intact and gives chance to the other to develop and grow freely. You can grow together when you grow independently.
- Respect the differences: Two people spending their life together need not have same view points on everything. Find a way so that both the opinions can co-exist.
- Follow your heart: Last but not the least, always follow your heart. If it is meant to be yours, it will always wait. God always gives you signals ('Omens', in Paulo's language), you just have to be patient enough and smart to recognize them.

Note: Everybody draw learnings from a book or an event based on their understanding and perceptions. I believe that nothing is right or wrong but situational. Open to know your opinions on this. 

Thank you!!

Tuesday, 7 April 2020

मनोदशा

1. जब पापा को हर बात में बचत की चिंता सताये, 
जब मम्मी घर संभालने के नुस्खे सिखलाये, 
जब भाई को अचानक ही तुमपे प्यार बढ़ जाये, 
जब बहन लड़ने की जगह बात मानने लग जाये, 
तो समझ लो उस घर में थोड़े दिन की ही मेहमान हो तुम|

2. "बेटा अब शादी लायक हो गयी हो, कोई है मन में बसा तो बताओ, 
हमारे भी कुछ अरमान हैं, उनपे ना पानी बरसाओ!"
तुम्हारे खाने की हमेशा तारीफ करने वाली दादी, उसमें कमियां जब गिनाने लग जाये, 
समझ लो उस घर में थोड़े दिन की ही मेहमान हो तुम|

3. "घर कब आ रही हो, एक लड़के से मिलाना है, 
अच्छी तनख्वाह लेता है, अच्छा घर और टिकाना है!"
बस हाँ कर दो तो तुम्हारी शादी की तैयारियों में लग जाएं, 
 समझ लो उस घर में थोड़े दिन की ही मेहमान हो तुम|

4. "कैसे एक बार मिल के समझ जाऊँ सही है या नही,
उम्र भर का साथ है, कोई थोड़े दिनों की बात नहीं!"
मन तुम्हारा हज़ारों आशंकाओं और सवालों से भर जाए, 
पर घरवालों से लड़ने का साहस न जुटा पाए,
समझ लो उस घर में थोड़े दिन की ही मेहमान हो तुम|

5. "बाकी सब तो ठीक है, पर नौकरी की कोई ज़रूरत नहीं,
थोड़ी और तस्वीरें भेजिए, इनमें चेहरा ठीक से दिखा नहीं!"
ये सब सुन सुन के आत्मविश्वास तुम्हारा डगमगाने लग जाये, 
समझ लो उस घर में थोड़े दिन की ही मेहमान हो तुम|

6. "अच्छा घर बार न भी हो पर अच्छा व्यवहार होना चाहिए, 
पैसा कम कमाता हो पर दिल में प्यार होना चाहिए!"
हर वक़्त लगता हो कि तुम्हें कोई समझ न पाए, 
समझ लो उस घर में थोड़े दिन की ही मेहमान हो तुम|

7. "हम माँ बाप हैं तुम्हारे, तुम्हारा भला ही सोचेंगे, 
तुम्हारी मर्ज़ी के बिना तुमपे कुछ नहीं थोपेंगे!"
घरवालों से जब एक अलग सा रिश्ता महसूस होने लग जाये,
उनसे दूर होने का ख़याल तुम्हें रुलाने लग जाये,
समझ लो उस घर में थोड़े दिन की ही मेहमान हो तुम|

8. "मैंने तुम्हारे blogs पढ़े, अच्छा लिखती हो,
काफी अच्छे विचार लगे, मेरी तरह ही जज़्बाती हो!"
ऐसा कोई जब तुम्हें अंदर से टटोलने लग जाये, 
शक्ल से ज़्यादा भी तुम कुछ हो, ऐसा कुछ एहसास कराये,
समझ लो उस घर में थोड़े दिन की ही मेहमान हो तुम|

9. उसके साथ बातें करके तुम्हें लगे, खुद से ही बातें कर रहे हो तुम,
उसके साथ हर दिन एक celebration बन जाये, 
तुम खुद से ज़्यादा प्यार करने लग जाओ और भगवान पे भरोसा बढ़ जाए,
समझ लो उस घर में थोड़े दिन की ही मेहमान हो तुम,
क्योंकि शादी के लिए अब तैयार हो तुम!!

Wednesday, 9 October 2019

ਡਰ


ਮੈਨੂੰ ਡਰ ਲੱਗਦਾ ਹੈ,
ਉਸਦੀ ਵਾਰ ਵਾਰ ਦੀ ਨਾਂ ਤੋਂ,
ਉਸਦੇ ਅਸਥਿਰ ਖ਼ਿਆਲਾਂ ਤੋਂ,
ਜੋ ਭੱਜਦੇ ਨੇ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਇੱਕ ਨਵੀਂ ਦਿਸ਼ਾ ਵਿੱਚ|
ਤੇ ਮੈੰ, ਮੈੰ ਪਿੱਛੇ ਰਹਿ ਜਾਂਦੀ ਹਾਂ, ਬਹੁਤ ਪਿੱਛੇ|
ਫਿਰ ਸੋਚਦੀ ਹਾਂ ਕਿ ਫੜ੍ਹ ਕਿ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਰੱਖ ਸਕਦੀ,
ਜਿਸਨੇ ਵਾਪਿਸ ਆਉਣਾ ਹੈ, ਆਪੇ ਆਵੇਗਾ|
ਪਰ ਫਿਰ ਡਰ ਜਾਂਦੀ ਹਾਂ,
ਜੇ ਵਾਪਿਸ ਨਹੀਂ ਆਇਆ ਤੇ?
ਕਿ ਮੈਂ ਤਿਆਰ ਹਾਂ ਉਹਨਾਂ ਹਾਲਾਤਾਂ ਲਈ?
ਕਿ ਮੈਂ ਅੱਗੇ ਵੱਧ ਪਾ ਰਹੀ ਹਾਂ? - ਸ਼ਾਇਦ ਨਹੀਂ|
ਸ਼ਾਇਦ ਮੇਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦਾ ਇਹੀ ਲੇਖ ਹੈ,
ਇਸ ਸਥਿਤੀ ਵਿੱਚੋਂ ਗੁਜ਼ਰਨਾ|
ਪਰ ਮੈਨੂੰ ਇਹ ਵੀ ਪਤਾ ਹੈ,
ਕਿ ਮੈਂ ਇੱਕ ਵਾਰੀ ਅੱਗੇ ਵੱਧ ਗਈ,
ਤਾਂ ਵਾਪਿਸ ਨਹੀਂ ਆ ਪਾਵਾਂਗੀ, ਕਦੇ ਵੀ ਨਹੀਂ|

Tuesday, 13 August 2019

I won't quit "working"

Do you really think that one works just to earn money?

I work because that gives me challenges along with the strength to deal with them and find the solutions.  If not a solution, I atleast get a lesson. In the course of action, I deal with many minds around. Consciously or sub- consciously, I deal with their thought process and their way of carrying things out. 

I feel alive when I thrive myself to find and implement solutions to the problems that I face. It makes me feel as if I was able to bring a tiny difference which in turn makes me feel alive, fulfilled and valued in my own eyes.

So, when I say that I won't stop working, Is that too much to ask for? I understand you might not need my salary but then Sorry Boss!.. How is your Lakhs or Crores helping me find my own sense of achievement? I am a free soul inside, Don't try to trap me, else I will be suffocated. Not even your money will be able to help me in that case. 

Please understand that not every girl dreams of a rich guy or an easy life. I,  infact, want to be a part of every struggle that you do to make a living. I will feel proud to contribute as much as I could in that. Don't take that happiness, that sense of satisfaction away from me.

If you accept my aspirations along with me, I will devote myself to you.
        And that's a promise.

Yours truly
A struggling girl

Saturday, 20 July 2019

A Heart that over-feels❣️

"Dil se nhi Dimaag se socha karo" - Has anyone ever said this to you?

If the answer is Yes, then this post is for you, and for all the people, who chose to listen to their heart, their gut and feelings, rather than calculating every thing prior to engagement.

You are awesome! You are simply awesome the way you function. You are among the rare ones who have the capacity to forget, capacity to forgive! And it’s not everyone's cup of tea!

This makes you stronger than those who are asking you to change. The reality is that they want to be like you but oh gosh! you have set such high standards for them. Hence, they try to change you, change you in a way that could satisfy their ego, change you in a way that could lower down the standards for them.

Few things in life do not always have to be measured. They just work out if you show acceptance. I believe that the beauty of life lies in an inquisitive mind which sees everything just as magic, just like a baby, as if everything is working in it’s favor.

Acceptance negotiates the need of adjustment as well.
One can adjust in terms of Job, opportunities and such materialistic stuffs, but if you are being asked to change your innate nature, you know that you need to change the situation and the vibes around you.
Once you respect the way other person functions mentally as well as emotionally, all the so called adjustments too feel like joy.

So, as they say, "Don't hurry, don't worry, trust the process!" Everything will fall into place when it is the right time.

All I just want to say is - Don't try to change yourself to seek acceptance from others. You have been made like this by the Supreme power for some purpose. Identify that and keep going!

Good Luck!!

Saturday, 1 December 2018

हार में जीत

इंसानी फ़ितरत है कि जब किसी चीज़ में हार का सामना करना पड़ता है तो मन में दुःख, क्रोध  और द्वेष के भाव पनपते हैं। ऐसा होना स्वाभाविक भी है, जिस काम के लिए हमने मेहनत की हो, उसमें सफलता न मिले तो दुखी होना स्वाभाविक है। परन्तु सिक्के का दूसरा पहलू ये भी है कि सुख- दुःख कि तरह हार और जीत भी जीवन के अटूट अंग हैं। हार के बिना न जीत का कोई वजूद है न जीतने वाले का। फिर चाहे यह असफलता किसी छोटी-मोटी परीक्षा में हो या ज़िन्दगी के किसी अहम मुकाम पे। परन्तु किसी भी तरह की हार को दिल से लगा लेना, खुद को छोटा समझना, टूट जाना या दुनिया के तौर- तरीकों को गलत ठहराना कहाँ तक उचित है? मेरा मानना है कि अपनी हार को स्वीकार करके अपनी कमज़ोरियों और गलतियों को परखना और उनसे शिक्षा ले के अपने व्यक्तित्व का विकास करना ही ज़िन्दगी कि सबसे बड़ी सफलता है। गलतियां करने के बाद उनसे सीख लेने वाले को ही इंसान कहते हैं और यही इंसानियत का सबसे बड़ा सबूत है। पाठकों को यही कहना चाहती हूँ कि ज़िन्दगी में तुम्हें कहीं पे भी हार मिली है तो वो सिर्फ तुम्हे बेहतर बनाने के लिए है। और इतना याद रखना कि ज़िन्दगी जीतने वाले को नहीं, हारने वाले को चुनती है। वो सिर्फ उन्हें ही ये मौका देगी,जिसके लिए उसने इससे कुछ बड़ा सोच रखा होता है, बस मांगती है तो थोड़ी सी और चाहत और मेहनत। इसी विषय को ले के कुछ पंक्तियाँ लिखी हैं:


तूने क्या सोचा???

तेरे प्रहार मेरे मनोबल को तोड़ देंगे?

या मेरे आत्मविश्वास को आसानी से निचोड़ लेंगे?

आज़मा के देख ले ‘ज़िन्दगी’ !!

तू पर्वत बन कर खड़ी होगी,

मैं ठंडी बयार सी बहती हुई धीरे-धीरे तेरी परतें उड़ा दूंगी।

तू ज्वाला बन के बढ़ेगी,

मैं बारिश बन कर धीरे-धीरे तुझे बुझा दूंगी।

तू जितना तड़पाएगी,

मैं परिपक्व होती जाऊंगी।

तू जितनी बार गिराएगी,

मैं ऊँची उठती जाऊंगी।

तू जितनी बार गिराएगी,

मैं ऊँची उठती जाऊंगी।

चाहे सपने टूटे या कोई साथ छूटे,

तेरे हर वार पे मुस्कुराती जाऊंगी।

जितनी बार अँधेरे में धकेलेगी,

दीपक कि हलकी लौ से ही रोशनी करती जाऊंगी।

हर इम्तिहान के लिए तैयार हूँ,

अब देखना ये है, कि तू मुझे दोबारा गिरा पायेगी?

कितना ही कष्ट दे ले,

एक दिन तू भी थक जायेगी,

पर मैं तब भी बिना किसी शिकायत,

मुस्कुराती हुई मिलूंगी,

उस दिन सारी दुनिया,

बल्कि मेरा भगवान् भी कहेगा,

कि तूने क्या जिया?

जीवन ने तुझे जिया!!


Thursday, 6 April 2017

मुम्बई लोकल का सफर

शाम को ऑफिस से निकलते ही मैं रोज़ की तरह स्टेशन की तरफ भागी | अब तो कुछ सोचना ही नहीं पड़ता, अपने आप पाँव उठते रहते हैं अपने रस्ते | अब आदत जो हो गयी है इनको भी |

प्लेटफार्म पर पहुँच के वही रोज़ वाली लोकल, और वही डब्बा, वही चेहरे और वही एक जगह : दरवाज़े के पास सट के खड़े हो जाना |

बचपन से ही ट्रेन का सफ़र बहुत पसंद है मुझे | पर मुम्बई लोकल का सफ़र बस ट्रेन का सफ़र नहीं है, ये तो एक अनुभव है | एक ही रास्ता मुझे हर रोज़ अलग-अलग ख़यालों में घुमाता है | चलती ट्रेन में खड़े हो कर ब|हर झांकती हूँ तो लगता है कहीं उड़ रही हूँ मैं और ये आवाज़- ये शोर मुझे उत्साह दे रहे हैं आगे बढ़ने का, उड़ते रहने का | पटरी पे चलती रेलगाड़ी का शोर ऐसे लगता है मानो मेरे पंखों का शोर है, हवा को चीरते मेरे पंख मुझे ऊपर, और ऊपर उड़ा रहे हैं | 

फिर अचानक जब दूसरी पटरी पर से ट्रेन निकलती है तो लगता है जैसे बहुत तेज़ आंधी आयी है, जो मुझे नीचे गिरा देना चाहती है | फिर उसके निकल जाने के बाद एक उपलब्धि का एहसास होता है कि मैं फिर उड़ने लगती हूँ |

इन्हीं खयालातों में डूबे फिर एक धक्का सा लगता है और मुझे हकीकत कि दुनिया में वापिस ले आता है | लोगों का शोर उत्साह के जगह ताने देने लगता है- "ऐ उतरो रे! ठाणे आ गया, पता नहीं कहाँ खोये रहते हैं !"

Wednesday, 14 September 2016

चलते रहना है काम मेरा

उम्मीदों के आँचल को,
कभी छूटने न दिया;
घर से निकल कर मुझे,
पूरी दुनिया ने अपना बना लिया। 
रुकावटें मुश्किलें आएँगी राहगुज़र में,
खुद को इस डर से कभी टूटने न दिया। 
मेरी हर कोशिश से रोशन हुआ हर काम मेरा,
इसीलिए शायद इस शहर ने मुझे अपना मान लिया। 
मंज़िलें चाहे जैसी हों, जितनी हों, जहाँ हों,
चलकर गिरना, गिरकर संभलना, है अब काम मेरा। 

Monday, 21 December 2015

नौकरी और मज़हब

दरवाज़े पर पहुँच कर मैंने बड़ी सी साँस ली। आज पहला दिन था ना, सोचा वक़्त से पहुँचना चाहिए। सारे रस्ते मन को बस यही सांत्वना दे रही थी कि सब ठीक होगा, पहला ही तो दिन है। फिर भी घंटी बजाते हुए दिल घबरा रहा था। खैर! हिम्मत करके अंदर गयी, उन्होंने बैठने के लिए बोला और बात-चीत शुरू हो गयी। 
- तो, क्या करती हैं आप? 
- Symbiosis यूनिवर्सिटी से MBA कर रही हूँ। 
- ओह! कहाँ से हैं?
- पंजाब 
- तो, इससे पहले क्या पढ़ चुकी हैं?
- Computer Science में B.Tech किया और 12th भी maths & science में किया है। 
(मेरे चेहरे के भावों की अभिव्यक्ति से)
- लगता है maths काफी पसंद है आपको?
- जी, maths हमेशा से मेरा पसंदीदा विषय रहा है। 
- (मुस्कुराते हुए) बहुत बढ़िया! मुझे लगता है कि आप बिल्कुल उपयुक्त रहेंगी इस काम के लिये। 
- शुक्रिया!
- (उठते हुए) वैसे, किस जात से ताल्लुक रखती हैं आप?

मैं एक पल के लिए सकपका सी गयी। मन में एक तूफ़ान उठ खड़ा हुआ। चेहरे की मुस्कुराहट अचानक ही उदासी में बदल गयी। एक सवाल और मानो सब पलट गया। 
इतने पढ़े- लिखे लोग और इनको इस बात की पड़ी है कि मेरा मज़हब क्या है। धर्म जाति कोई भी हो, मज़हब तो प्यार करना ही सिखाता है ना! क्या यही सोच है खुद को आधुनिक और व्यावहारिक बोलने वाली पीढ़ी की? फिर आभास हुआ कि मेरी सब योग्यता और उपाधियाँ बेमानी हो गयी उस जगह के लिए... 

क्या फर्क पड़ता है मैं किस खानदान या जाति में पैदा हुई? आप ही बताइये क्या जात हो सकती है मेरी?
रोज़ सुबह उठ कर मैं दुआ की स्तिथि में बैठ कर हनुमान चालीसा का जाप करती हूँ, मेरे गले में मैंने खंडा पहना हुआ है और पूजा खत्म होने पर मैं दोनों आँखों को अपने हाथों से छूकर ऊपरवाले को प्रार्थना करती हूँ- "O God! Save the World".
तो, क्या पुकारेंगे आप मुझे? हिन्दू, मुस्लिम, सिख या ईसाई?

फिर दूसरी तरफ से आवाज़ आई, "I am asking about your caste madam, caste?"

मैं उठ खड़ी हुई, दस्तावेज़ उठाये और जाने लगी। जाते- जाते इतना ही बोल पायी कि मैं हिंदुस्तान में पैदा हुई और पंजाब ने मुझे पाला है, इससे ज़्यादा मैं नहीं जानती। 
शुक्रिया!
मुझे ये नौकरी नहीं चाहिए। 
GoodBye!!

Friday, 15 August 2014

What other than Microsoft??


Hello folks,
                From the very day I received this assignment, I was engrossed in the thought of how Microsoft has changed my life. Then I asked myself a question- What other than Microsoft? Carrying a laptop for me itself means of having a Windows interface installed on it, having MS Office to create, process and save information in every best possible way and Internet Explorer to satisfy the very need of web browsing and social networking.
Till the date I studied the subject Operating Systems in my under-graduation course, I didn’t know that there are other interfaces available besides windows. I used to think of windows as the only available first component for a PC to work. Since the time I started using a PC, I have worked on Windows 7. Recognizing its importance in one’s life, almost every common man in the world uses Windows on personal computers, laptops or other devices. This is due to the simplicity it carries in terms of usage and the best user interface it provides.
                Internet usage has become a need today and for fulfilling it, one needs a browser to retrieve, present and traverse the information. Internet Explorer is the first of its kind of web browsers that are being used now-a-days. It has provided a definition to modern browsing by providing a friendly user-interface. I am using internet explorer from the date I have started browsing through the web.
                Talking about MS Office, Can anyone think of using a PC, Laptop, Tablet or any other device without MS Word, Power point, Excel or Picture Manager in it. I am very fond of reading and writing, I do save all the material of my interest in MS word files after copying it from the Internet. It provides me an immense pleasure in writing by providing the different options like language, headings, font size, bold, italic, spacing, inserting headers, footers, tables, page numbers, watermarks and many more things. I have shifted from writing in a diary to writing in a word file and having it saved in my laptop. I can have my particular writings password protected also. What else do I need?
                From the student life to professional life, everyone needs to do presentations. Power point provides that facility in a great manner. It provides me the best possible options for presenting my ideas and making presentations for my assignments. MS Excel is in fact a blessing in disguise. It provides me the options for all the formulae being used in statistics. (:P) I don’t need to carry out calculations, all I need to do is writing the name of function and it does the calculation by itself. Excel has made my life far easier in terms of creating lists and doing accounting work.
                Microsoft does not help me in terms of academics, reading, writing or browsing. Being far away from home, Skype takes care of my emotions and feelings. I regularly do video chat with my parents, sister and all my loved and beloved ones.
                Besides these, I use the search engine Bing that brings together the best of search and people in my social networks to help me spend less time searching and more time doing. It uses the service provider MSN that is a collection of internet websites and services provided by Microsoft.

                Microsoft has touched and leaded almost every aspect of computer world. Its success in terms of products can be quantized from the fact that they are no more luxury but has become the necessity of today’s world. This success of Microsoft is not only because of their successful products but the environment in these are developed, the work culture of Microsoft, the friendly way by which the products are treated and the management at all development centers of Microsoft.
                Microsoft uses agile and scrum approach to develop the product that is the best and most friendly methodology available till now. Its work culture defines the ways for its employees to grow on their own, make it into something that breed loyalty and motivation. All these are achieved by making fun, sharing, collaboration and connection between employees and work. The female employees are given special care and all the best possible opportunities are made available to them to balance their personal and professional life, to grow in the organization, be a part of even top management and achieve greater heights.

 “We all need to do our best work, have broad impact and find real meaning in the work we do.” – Satya Nadella

Saturday, 14 September 2013

हिंदी दिवस विशेष

                                                       हिंदी दिवस विशेष

                एक भाषा केवल इन्सान की भावनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि एक पूरे राष्ट्र को जोड़ने वाली कड़ी भी होती है । जब मनुष्य अपनी राष्ट्र भाषा को सम्मान देने लगता है तो उसके मन में देश प्रेम अपने आप जागने लगता है । यही देश प्रेम की भावना देश को वैश्विक स्तर पर ऊँचा दर्जा और सम्मान दिलाती है । सीधी सी बात है,जब अपने देश के लोग अपनी भाषा को सम्मान नहीं देंगे, तो दूसरे मुल्कों के लोगों से क्या आशा की जा सकती है?
                आज़ादी के 66 सालों बाद भी भारत आज English का ग़ुलाम है । आज भी कोई भारतीय अपने ही देश में हिंदी में बात करता है तो उसे दोयम दर्जे का माना जाता है, अनपढ़ गवार समझा जाता है । फर्राटेदार English बोलने वालों को पढ़ा-लिखा और सभ्य माना जाता है । मैं मानती हूँ कि शिक्षा इन्सान में नैतिक मूल्य और इंसानियत भरने के लिए होती है, उसे अंग्रेजी घोड़ा बनाने के लिए नहीं । 
                जो देश भाषा में गुलाम हो, किसी बात में स्वाधीन नहीं हो सकता । और यह तो एक पारदर्शी कसौटी है, जिन्हें हिंदी को राष्ट्र भाषा मानने में आपत्ति है, वह भारत को फिर से विभाजन की कगार तक ज़रूर पहुंचाएंगे । ऐसा हो भी रहा है, तेलंगाना बनने की एक वजह ये भी थी कि वहां के क्षेत्रीय लोग एक ऐसा राज्य चाहते थे जिसकी प्रथम भाषा उर्दू हो । इतिहास गवाह है कि जब भी कहीं विभाजन हुआ है, वहां स्थितिया सुलझी कम और बिगड़ी ज्यादा हैं, चाहे वो एक घर का बंटवारा हो या एक देश का । 
                इसे पढ़ते हुए पाठकों को लग रहा होगा कि मैं English के विरुद्ध हूँ, मैं किसी भाषा के विरुद्ध नहीं, बल्कि मैं तो सिर्फ हिंदी को राष्ट्र भाषा का सम्मान दिलाने के हक़ में हूँ । चाहती हूँ कि विद्यालयों में हिंदी उतने ही सम्मान से पढाई जाये, जितने कि English । युवा भारतीय इसे उतना ही महत्त्व दें, जितना वो English को देते हैं । इस पर कुछ लोग कह सकते हैं कि संविधान में हिंदी को राष्ट्र भाषा औपचारिक रूप से कभी घोषित नहीं किया गया तो उनकी जानकारी के लिए बता दूँ कि संविधान में अनुच्छेद 343 के अंतर्गत प्रावधान ये था कि हिंदी भारतवर्ष की राजभाषा और English सह-भाषा होगी । परन्तु तब अंग्रेजों के शासनकाल में चल रहे राजकीय कामों और अदालती मुकद्दमों को निपटाने के लिए तब 1965 तक English के प्रयोग की बात कही गयी थी ताकि हम धीरे धीरे अपनी भाषा तक आ सकें परन्तु हुआ ये नए सरकारी काम भी सब English में होने लगे और English देश की राजभाषा और हिंदी सह-भाषा बन कर रह गयी । 
                सोचने की बात ये है कि जिस देश की अधिकतम जनता हिंदी समझती हो, बोलती हो, उसे English न आने की वजह से नौकरी नहीं मिलती, उसके वजूद को छोटा समझा जाता है और हर जगह नकारा जाता है, भारत के गावों में बसने वाली भोली-भाली जनता को छला जाता है । और ऐसा हमारे देश में ही होता है । बाकि देशों में देश के अन्दर किसी भी नौकरी के लिए अंग्रेजी आना आवश्यक नहीं । अभी पिछले कुछ दिनों की ही बात है, जापान के प्रधानमन्त्री मोरी बराक ओबामा से मिलने गये तो बकायदा उन्हें English में "hello, how are you" तक बोलना सिखाया गया । फिर भी जापान किसी दर्जे में भारत से, यूरोप से या अमेरिका से पीछे नहीं है । ऊँचा ओहदा पाने के लिए काबिलियत सोच में और काम में चाहिए होती है, न कि फर्राटेदार English बोलने में ।    
                हर वर्ष 14 सितम्बर को "हिंदी दिवस" मनाया जाता है, अगर भारतीय लोग इसे अपना समझे तो साल में किसी एक दिन इसे मनाने की ज़रूरत ही नहीं रहेगी । लार्ड मैकाले ने ठीक ही कहा था कि जब तक भारत को संस्कृति और भाषा के स्तर पर गुलाम नहीं बनाया जायेगा,तब तक सही मायनों में इसे गुलाम बनाना संभव नहीं होगा । अब ये निर्णय तो हमें लेना है कि हमें इस गुलामी से कितनी जल्दी बहार आना है । ऐसा नहीं हुआ तो अफ़सोस भारत हमेशा के लिए "India" बनकर रह जायेगा, देखने में आज़ाद पर वास्तव में गुलाम । फैसला आप पर है ।                           

                जय हिन्द, जय हिंदी ।


Thursday, 8 August 2013

                                  My First Blog

काफी समय से blog लिखने का सोच रही थी, पर जब भी कुछ लिखने बैठती तो लगता कि नहीं, मेरा पहला blog कुछ अलग होना चाहिए, कुछ ऐसा मुझे हमेशा याद रहे। फिर ख्याल आया कि कुछ माँ-पापा या परिवार पे लिख उनको समर्पित करूँ परन्तु अगले ही पल सोचा कि माँ-पापा को समर्पण करने लायक कुछ लिखना अभी मेरे लिए संभव नहीं। इसलिए अपने blog की शुरुआत उन जवानों के नाम, भारत माता के रक्षकों के नाम कर रही हूँ जो अपने परिवार से दूर पहले अपने देश के लिए जी रहे हैं; असल में हर पल मौत का सामना कर रहे हैं ताकि हम जैसे लोग; जिनका उनसे खून का रिश्ता नहीं, बल्कि रिश्ता है धरती माँ का; सर उठा के जी सकें, चैन की नींद सो सकें। 


उठो मेरे देश के नवयुवको, 
आज फिर से तिरंगा लहरायें। 
है लड़ रहे हमारे लिए जो सरहदों पर, 
उनके उद्देश्य को सफल बनाएं। 
बहाकर कतरा-कतरा भी जो खून का दुश्मन को खदेड़ दें,
उनकी बहादुरी को सलाम लगायें। 
उठो.….

आज फिर देश को ज़रूरत है भगत सिंह जैसे शूरवीरों की,
तो चलो हथियार उठाएं, दुर्गा भाभी* के देवर बन जायें।  
आज फिर देश को ज़रूरत है गांधीजी जैसे पथ-प्रदर्शक की,
तो चलो लाठी उठाएं, सत्याग्रह को आवाज़ लगायें। 
उठो.…….

हैं उठा रहे जो आज माओं बहनों के आँचल,
उन्हें संविधान की ताकत बताएं। 
हैं समझते जो आज भी नारी को तुच्छ,
उन्हें नारी शक्ति समझाएं, भारत माँ की लाज बचाएँ। 
उठो.…

चंद रुपयों के लिए जो बेच देते हैं धर्म, ईमान और जज़्बात,
उन्हें भारतीय दिलों में जलती लौ दिखाएं। 
एक दुर्गा* को 41 मिनटों में रास्ते से हटाने वालों को,
हजारों दुर्गा बन के दिखाएं। 
उठो.……

स्कूल की प्रार्थना सभा में कभी जन-गण- मन गाया करते थे,
उन्हीं शब्दों को आज फिर दोहराएं। 
डॉक्टर बनेंगे, इंजीनियर बनेंगे, वकील बनेंगे, देश को आगे ले के जायेंगे,
पर भ्रष्ट नहीं, पूरी ईमानदारी से, ये शपथ उठाएं। 
उठो.……

note: 1. दूसरे अनुच्छेद में दुर्गा भाभी का व्याख्यान किया गया है- दुर्गा भाभी स्वतंत्रता सेनानी भगवती चरण वोहरा की पत्नी थी। देश के हालातों को देखते हुए उन्होंने कहा था कि अब भगवान् को अवतार ले लेना चहिये। इस बात पर भगत सिंह ने जवाब दिया था कि जब तक दुर्गा भाभी के देवर जिंदा हैं, भगवान् को धरती पे आने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 
2. चौथे अनुच्छेद में जिस दुर्गा की बात की गयी है, वो हमारी आईएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल हैं।